सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भंडार क्रय नियमों की महत्ता, पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन



सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल, में दिनांक 9 मार्च 2026 को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार गोस्वामी के कुशल मार्गदर्शन में भंडार क्रय नियम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. संध्या श्रीवास्तव, सेवानिवृृत्त संचालक वित्त, म.प्र.शासन ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भंडार क्रय नियमों की महत्ता, पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन देने की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में महाविद्यालय की विभिन्न समितियों के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने नियमों की व्यावहारिक उपयोगिता और शैक्षणिक संस्थानों में इनके अनुपालन की आवश्यकता पर चर्चा की।
कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। डॉ. संध्या श्रीवास्तव ने बताया कि भंडार क्रय नियम से वित्तीय अनुशासन और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के पालन से भ्रष्टाचार की रोकथाम और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है। उपस्थित विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों में इन नियमों के व्यावहारिक अनुप्रयोग पर विचार साझा किए।
समितियों के सदस्यों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की आवश्यकता पर बल दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षण संस्थानों को प्रशासनिक मजबूती प्रदान करती हैं।
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, जिससे न केवल संस्थागत कार्यकुशलता बढ़ेगी बल्कि स्थानीय उद्यमों को भी अवसर मिलेगा। महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर कार्यशालाओं के आयोजन की घोषणा की।




