अध्यात्ममध्य प्रदेश

राधा जी का मंदिर, “राधिका कुंज”, लालापुरा में फाग होली का आयोजन हुआ।

​उड़ी गुलाल और बरसे फूल, मिट गए जीवन के सब शूल। राधिका कुंज, लालापुरा की शान, राधा जी का मंदिर, भक्ति का धाम। लायन अरुण कुमार सोनी

राधा जी का मंदिर, लालापुरा नंदवाना जो की वर्ष में केवल एक बार राधा जन्माष्टमी के दिन खुलता है। मैं पहली बार फाग होली का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तिमय माहौल में भक्तों ने फाग होली खेलते हुए जमकर आनंद उठाया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि विदिशा शहर का प्रसिद्ध राधा जी का मंदिर जो की राधिका कुंज लालापुरा नंदवाना के पास विदिशा में स्थित है। इसकी विशेषता यह है कि यह मंदिर वर्ष में केवल एक दिन खुलता है वह दिन होता है राधा जन्माष्टमी का।

इस मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शर्मा ने पहली बार फाग होली का आयोजन किया। इस भक्तिमय फाग होली कार्यक्रम में शहर की मंडलियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें शिव मंडली किले अंदर ने फाग होली में ऐसी धूम मचाई की सभी लोग देखते रह गए। जहां एक और गुलालो कि बहार चल रही थी तो दूसरी और फूलों की वर्षा हो रही थी। नृत्य करते महिला पुरुष भक्तगणों के वस्त्र फूल और गुलाल से परिपूर्ण हो रहे थे। ढोलकी थाप पर जिन्होंने कभी नृत्य नहीं किया वह भी राधा रानी के भजनों में नृत्य करते हुए नजर आए।

इस पवित्र एवं सुंदर नजारों के बीच लोगों ने राधा रानी के साथ परस्पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर, फूल बरसा कर, फाग होली का आनंद उठाया। इस आयोजन में लायंस पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मध्य प्रदेश लायन अरुण कुमार सोनी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, ओजस शर्मा एवं अन्य भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button