चेटीचंड पर आयोजित एक शाम सिंधियत् के नाम कार्यक्रम में उमड़ा भोपाल का सिंधी समाज
गायक मोहित लालवानी ने बांधा समां, 7 हजार से अधिक लोग पहुंचे



भोपाल। भोपाल में रहने वाले सिंधी समाज के लिए बुधवार का दिन बहुत ही खास व आनंदमय रहा। मौका था भोपाल के स्वागत गार्डन में सिंधु सेना द्वारा आयोजित एक शाम सिंधियत के नाम कार्यक्रम का, जिसमे बालीवुड सिंगर व अंतर्राष्ट्रीय गायक मोहित लालवानी ने अपनी प्रस्तुति दी। जैसे ही स्टेज पर मोहित की धमाकेदार एंट्री हुई फैंस ने जय झूलेलाल कहकर और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया….मोहितने हा माँ सिंधी आहिया
गाने से इस लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत की, मोहित की जानी-पहचानी धुनें हवा में गूंज उठीं और दर्शक तुरंत जोश और खुशी से उनके साथ गाने लगे। कॉन्सर्ट देखने के लिए करीब 07 हजार लोग पहुंचे थे। मोहित के इस पहले लाइव परफॉर्मेंस ने भोपाल के सिंधी समाज के संगीत प्रेमियों को एक अविस्मरणीय रात का अनुभव कराया, जिस कारण यह शाम सिंधी समाज के लिए संगीत के जादू का एक अनूठा संगम रही। इस कार्यक्रम में भोपाल और आसपास के शहरों से हजारों संगीत प्रेमी मोहित का लाइव कॉन्सर्ट देखने के लिए पहुंचे, जिससे भोपाल के स्वागत गार्डन में जोश और उत्साह से भरी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भीड़ सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेट्रीचंड का उत्सव मनाने पहुंची थी। मोहित ने2 घंटा 30मिनट तक परफॉर्म किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भो मोहित के साथ सिंधी सॉंग गुनगुनाए और खूब डांस किया।

इस एक शाम सिंधियत के नाम कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल की बहराने साहिब की पुर्जा अर्चना के साथ हुई, उसके बाद
डमरू वादकों ने एक साथ डमरू बजाकर भगवान झूलेलाल की महा आरती संपन्न करवाई जिससे सभी
भक्त उत्साह और उमंग से भगवान झूलेलाल की भक्ति में लीन हो गया। कार्यक्रम में विधायक भगवान् दास सबनानी, जिलाध्यक्ष रविंद्र यति उपस्थित रहे उन्होंने स्वागत गार्डन में समाज के सभी लोगो को झूलेलाल के जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ प्रेषित की, साथ ही उन्होंने भाजपा के जिला मंत्री एवं सिंधु सेना के अध्यक्ष को इस सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल को प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है आज सिंधी समाज के लोग इतनी बड़ी सख्या में इस महोत्सव में सम्मिलित हुए है यह आपके समाज की एकता व भाईचारे का प्रतीक है।

सिंधी समाज की विभूतियाओ का हुआ सम्मान
सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा द्वारा इस कार्यक्रम में सिंधी समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया, जिसमे समाज के क्षेत्र में रवि आनंद कला के क्षेत्र में हरीश नाथानी, को शाल, श्री फल, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सोशल मिडिया में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रिया सधवानी, चित्रा कीर्ति वाधवानी, भक्ति माखीजा को सममित किया गया।


