देशराजनीतिक

भारत में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सरकार ने कर दिया साफ, कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं

ईरान के साथ इजरायल-अमेरिका की जंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही, दुनियाभर में इसका असर नजर आ रहा। इस बीच भारत में भी लॉकडाउन की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, सरकार ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने आम लोगों से कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उधर पेट्रोल-डीजल पर भी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटा दी है।

कोई लॉकडाउन नहीं होगा- निर्मला सीतारमण की खरी-खरी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और फ्यूल की कमी होगी। ये बेबुनियाद बातें हैं। राजनीतिक डोमेन में बैठे लोगों की तरफ से ऐसी बातें चिंता की बात हैं। कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा।

तेल और एलपीजी पर स्थिति सरकार के कंट्रोल में है: किरेन रिजिजू

पेट्रोल, डीज़ल पर सरकार के एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मैं इस मुश्किल समय में इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं…हमारे सांसद भी इस कदम का स्वागत करेंगे और आज जब संसद फिर से शुरू होगी तो प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे…प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि पैनिक नहीं होना है। जमाखोरी करने वालों को चेतावनी दी है। भारत सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा हुआ है…सर्वदलीय बैठक में विपक्षी सांसदों ने भी एक तरह से सरकार की सराहना की और यह भी भरोसा दिलाया कि वे सरकार के फैसलों का समर्थन करेंगे…राज्य सरकारों को जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ताकि गैस और फ़्यूल की कोई कमी न हो…”

पीएम मोदी ने क्यों लिया फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने पर कहा कि ऐसे हालात में जिस तरीके से पीएम मोदी तुरंत एक्शन लेते हैं जिससे जनता पर बोझ न आए। जनता को पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी भी न हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्राहक के लिए दाम बढ़ना नहीं चाहिए। इसे देखते हुए हमने यह फैसला लिया ताकि यह पक्का हो सके कि OMCs क्रूड ऑयल खरीदना बंद न करें ताकि देश में फ्यूल की कमी न हो। हमने देश में इसकी अवेलेबिलिटी पक्का करने के लिए ATF के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button