देश

15 साल की लड़की, 17 का बॉयफ्रेंड… पानी की टंकी पर चढ़ शादी की करने लगी जिद

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. 15 साल की लड़की प्रेमी से शादी कराने की जिद में 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. टंकी से ही प्रेमी से शादी कराने की बात करने लगी और उसकी बात नहीं मानी तो जान देने की धमकी दी. मौके परिजन और पुलिस पहुंच गई. उसे किसी तरह नीचे उतारा, लेकिन वह फिर से पानी की टंकी पर चढ़ने लगी. उस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया. घटना गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र की है. झंगहा क्षेत्र की रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग युवती घर से 500 मीटर दूर स्थित पानी की टंकी पर जाकर चढ़ गई. चढ़ने के बाद 200 फीट ऊंची टंकी से चिल्लाने लगी- सब लोग सुन लो, मैं शादी करूंगी तो अपने बॉयफ्रेंड से ही करूंगी, नहीं तो कूदकर अपनी जान दे दूंगी.

युवती किसी की सुनने को नहीं थी तैयार

युवती के चिल्लाने पर गांव के कुछ लोग इकठ्ठा हो गए, जिन्हें देख और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई. लोगों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की बहुत कोशिश की, लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. बार-बार टंकी की रेलिंग से कूदने की कोशिश कर रही थी. अपने घरवालों के समझाने पर भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई.

पुलिस को बुलाना पड़ा बॉयफ्रेंड

सूचना पर झंगहा थाना पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने भी काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी नहीं सुनी. फिर पुलिस ने युवती के 17 साल के बॉयफ्रेंड को बुलाया और शादी कराने का आश्वासन दिया. यहां तक पुलिस ने शादी का सामान भी मंगवा लिया, जिसमें सिंदूर, माला, कपड़े थे.

जब पुलिस ने समझाया तो फिर से चढ़ने लगी टंकी पर

दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस युवती को नीचे उतारने में सफल हुई. पूछताछ में पता चला कि दोनों आसपास के स्कूल में पढ़ते हैं युवक कक्षा 9 का छात्र है तो युवती कक्षा 8 की और दोनों ही नाबालिग हैं. फिर पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. उसे बताया कि वह नाबालिग है और फिलहाल शादी नहीं हो सकती. अभी पढ़ाई लिखाई का समय है, इतना सुनते ही युवती दोबारा नाराज हो गई और टंकी पर दोबारा चढ़ने का प्रयास किया.

फिर पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई, जहां पर युवती और उसके प्रेमी को समझाने बुझाने के बाद दोनों के परिवार को सुपुर्द कर दिया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button