अध्यात्ममध्य प्रदेश

भव्य राम दरबार महोत्सव का आयोजन, धार्मिक वातावरण मे निकाली गई कलश यात्रा

भोपाल। श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन, 29 मार्च से 2 अप्रैल हनुमान जन्म उत्सव तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम नव वर्ष एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भोपाल के श्री रुद्रेश्वर हनुमान मंदिर में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजक प्रेम नारायण साहू एवं दीपेश साहू ने बताया कि यह आयोजन देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, यज्ञ, जल दिवस, हवन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। महोत्सव के अंतर्गत 29 मार्च 2026 को कलश यात्रा एवं गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ जहाँ महिलाओ ने पीले वस्त्र धारण कर भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर मालती राय, म.प्र तैलिक साहू सभा के महामंत्री अनिल साहू अकेला, विवेक साहू, विनोद साहू, मुकेश साहू,रोहित साहू, पवन साहू, जीतेन्द्र साहू, पप्पू भाई सहित सेकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके बाद 30 मार्च को पीठ पूजन, 31 मार्च को मंगल कलश स्थापना, 1 अप्रैल को जल दिवस एवं 2 अप्रैल को पूर्णिमा के अवसर पर हवन पूजन और पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। वहीं 2 अप्रैल को दोपहर 12 से 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इस धार्मिक आयोजन में श्री श्री 108 तुलसीदास जी महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन श्री रुद्रेश्वर हनुमान मंदिर, राजीव गांधी कॉलोनी के पास, बायपास जेल रोड, करोंद, भोपाल में संपन्न होगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button