अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

भगवती की विदाई पर भव्य चल समारोह, 51 भगवा ध्वजों के साथ निकली आकर्षक झांकियां

भोपाल। श्री यात्रा दुर्गा उत्सव समिति, सब्जी मंडी सिलावटपुरा द्वारा मां भगवती की विदाई के अवसर पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
समिति के जितेन्द्र यादव, दीपक यादव एवं नितिन यादव ने बताया कि मां भगवती की विदाई चल समारोह में 51 भगवा ध्वज, दुलदुल घोड़ी, बैंड-बाजे, डीजे के साथ-साथ तीन रंगारंग झांकियां भी शामिल रहीं, जो धार्मिक एवं सामाजिक उद्देश्य पर आधारित थीं।
चल समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालु शामिल हुए और मां भगवती के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया। समापन पर मां भगवती की आरती कर श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button