खबरमध्य प्रदेश
योग ही जवानों की असली शक्ति – तन सुदृढ़, मन संतुलित और संकल्प अटूट – योग गुरु महेश अग्रवाल


भोपाल स्थित सशस्त्र सीमा बल अकादमी में 28 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिवसीय काउंटडाउन के उपलक्ष्य में प्रातः 6 बजे विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग गुरु महेश अग्रवाल ने योग, प्राणायाम एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ जीवन का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास, संतुलित आहार और शुभ चिंतन से बिना दवाइयों के भी स्वस्थ रहा जा सकता है। मानसिक और शारीरिक संतुलन को सफलता का आधार बताते हुए उन्होंने कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव पर विशेष जोर दिया।
सत्र में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा ध्यान, योग निद्रा और प्रत्याहार के माध्यम से तनावमुक्त जीवन की प्रेरणा दी गई।
अंत में उन्होंने सभी को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया।



