प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से की अपील– युद्ध के बीच अफवाहों में न आएं देशवासी’
प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात प्रसारण को युवा साथियों के साथ सुना


“देश के प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को उत्तर विधानसभा गुरु नानक मंडल के वार्ड न 10 के बूथ क्रमांक 30 पर सागर गैरे पर भाजपा जिला मंत्री राकेश कुकरेजा ने युवा साथियों ने सुना।
‘
पीएम मोदी ने मन की बात के मध्यम से संघर्ष के बीच देशवासियों से अपील करते हुए कहा, “जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले 1 दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है उसकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। मैं आज मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है। ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं। मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें।”
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजा शर्मा, महामन्त्री संदीप कल्याणे, अनिल थारवानी, बूथ अध्यक्ष पंकज मालवीय, आई टी प्रभारी प्रभात मालवीय,जितेंद्र ठकुरिया, चंदू यादव सहित बड़ी संख्या मे युवा साथी उपस्थित थे।



