एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी नियुक्त

टीईटी परीक्षा और सेवा अवधि की गणना नियुक्त दिनांक से करने जैसी समस्याओं को लेकर भरी हुंकार

भोपाल,  राजधानी स्थित गांधी भवन में शिक्षक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन हुआ, जिसमें 10 से 12 शिक्षकों के संगठन एकत्र हुए। सभी के बीच सहमति बनी है की आगामी समय में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर सरकार के समक्ष मांग उठाई जाएगी। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के सदस्य उपेंद्र कौशल ने बताया कि नवगठित मोर्चा शिक्षकों की समस्याओं जैसे टीईटी की परीक्षा और सेवा अवध की गणना नियुक्त दिनांक से किए जाने की मांग को लेकर दृढ़ता से आवाज उठाई जाएगी। उपेंद्र कौशल ने नियुक्त हुए पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनके पदों की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button