खबरमध्य प्रदेश
देवास के भाजपा नेता पर पार्टी की पदाधिकारी से अवैध संबंध के आरोप, पत्नी बोलीं- महिला महामंत्री से हैं ‘कथित संबंध’

देवास में एक भारतीय जनता पार्टी के नेता के चरित्र पर उनकी ही पत्नी ने सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के सीनियर मंडल के नगर मंत्री राजू सोनी पर उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने आरोप लगाया है कि पति के बीजेपी की ही नगर महामंत्री के साथ कथित संबंध है। नगर मंत्री राजू सोनी पर पत्नी के द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों से शहर की राजनीति में उबाल ला दिया है। दर्पण सोनी पति के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थीं और न्याय की गुहार लगाई है। देवास शहर के सीनियर मंडल के नगर मंत्री राजू सोनी की पत्नी दर्पण सोनी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पति पर गंभीर लगाते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पति राजू सोनी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए पत्नी दर्पण सोनी ने आरोप लगाया है कि पति राजू सोनी के भाजपा की नगर महामंत्री के साथ कथित संबंध हैं। दर्पण सोनी के मुताबिक जब उसने पति के कथित संबंध का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं पत्नी दर्पण सोनी का ये भी आरोप है कि समझौते के बाद भी पति उस बीजेपी नेत्री से संबंध खत्म नहीं कर रहे हैं और उस पर ही चुप रहने का दबाव बना रहे हैं।
15 दिन पहले हुआ था समझौता
बताया गया है कि बीते दिनों भी ये मामला पुलिस थाने पहुंचा था और तब सिटी कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। लेकिन तब पारिवारिक और सामाजिक दबाव के चलते समझौता हो गया था और राजू सोनी को 15 दिन की मोहलत दी गई थी कि वो कथित संबंध खत्म कर परिवार के साथ रहे। पत्नी दर्पण सोनी का आरोप है कि समझौते के बाद भी पति बीजेपी नेत्री से संबंध बनाए हुए है और संबंध खत्म नहीं कर रहे हैं। अब पीड़ित पत्नी दर्पण सोनी की शिकायत पर पुलिस ने पति राजू सोनी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
शहर में चर्चाओं का दौर शुरू
बीजेपी नेता और बीजेपी नेत्री के बीच कथित संबंध होने के आरोप पत्नी के द्वारा लगाए जाने के बाद हाईप्रोफाइल मामला शहर में चर्चाओं का विषय बन गया है। बीजेपी नेता और बीजेपी नेत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं उबाल मार रही हैं।



