देश

दूल्हा कंधे पर, मेहमानों के सिर पर सामान! पहले नहीं देखी होगी ऐसी बारात, वजह जानकर दिल खुश हो जाएगा

सोशल मीडिया पर वैसे तो आए दिन शादी-बारत के नए-नए वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जिनमें कुछ बेहद मजेदार होते हैं, और कुछ को देखकर ऐसा लगता है मानो लोगों ने शादी को खिलवाड़ ही बना दिया है. लेकिन, अब एक नया वीडियो सामने आया है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो में एक बारात बिलकुल अनोखे अंदाज़ में जाते हुए दिख रही है. इस बारात में न तो कोई कार है, न बस और न ही कोई महंगी सजावट. फिर भी यह बारात लोगों का ध्यान खींच रही है और लोगों को बहुत पसंद भी आ रही है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव जैसे माहौल में बारात निकल रही है. महिलाएं रंग-बिरंगी लहंगे और घाघरा पहने डांस कर रही हैं. बच्चे भी खुशी में इधर-उधर दौड़-भाग रहे हैं और पूरा माहौल ही बहुत खुशनुमा सा लग रहा है. इस बारात की दिलचस्प बात ये है कि इसमें किसी भी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया गया है.बस इतना ही नहीं, आप देख सकते हैं कि बारात में कुछ लोग अपने सिर पर सामान उठाए हुए हैं. किसी ने अलमारी उठा रखी है, किसी ने बक्सा और किसी ने सामान की पोटली. जिसे देखकर लग रहा है कि जरूर ये दहेज में मिला सामान ही होगा. मजेदार बात तो ये है कि बारात में दूल्हे को कंधे पर बैठाकर ले जाया जा रहा है. यह नजारा देखकर हर कोई हैरान है और खुश भी हो रहा है. लोग वीडियो पर जमकर प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं और शादी की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. काफी लोगों को कहना है कि इसे कहते हैं असली शादी. जिसमें बिना खर्च के भी लोग इतने खुश दिख रहे हैं. आज के ज़माने में ऐसी सादगी वाली शादी देखकर बहुत खुशी हो रही है. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इस तरह की शादियां हमें सिखाती है कि खुशी पैसों से नहीं, लोगों के साथ होने से आती है. इस तरह की बारात का फायदा यह भी है कि इसमें किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता. क्योंकि कोई गाड़ी नहीं चली और न ही पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल हुआ. पटाखों का धुआं नहीं है और डीजे का शोर भी नहीं है. यानी इस तरह की शादी पर्यावरण के लिए भी अच्छी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button