रामायण’ से सामने आई भगवान राम बने रणबीर कपूर की झलक


टीजर लॉन्च इवेंट में ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भगवान राम को लेकर कहा ‘भगवान राम आराम के बजाय सच को और खुद के बजाय त्याग को चुनते हैं। यही वजह है कि उनकी कहानी हजारों वर्षों से कायम है। राम की कहानी की ताकत इस बात में नहीं है कि उन्होंने क्या जीता, बल्कि इस बात में है कि उन्होंने क्या छोड़ा। वह एक ऐसे आदर्श का प्रतिनिधित्व करते हैं जो आसान नहीं है, सुविधाजनक नहीं है लेकिन जरूरी है।’ रामायण’ की कहानी को लेकर फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा ‘राम की यात्रा बेहद मानवीय है। हमने इसी के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश की है। मूल रूप से, ‘रामायण’ केवल अच्छाई और बुराई के बारे में नहीं है, बल्कि यह सही काम करने के दायित्व के बारे में है।’अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर ने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का प्रतिनिधित्व करने आया हूं। मैं तो उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है। उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है।’ फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आए हैं। फैंस इसे देखकर उत्साहित हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।खत्म हुआ इंतजार, सामने आया ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का लुक। भगवान राम के किरदार में जमे रणबीर।ग्रैंड टीजर लॉन्च और रणबीर के लुक रिवील से पहले कई लोगों के रिव्यू भी सामने आ रहे हैं। जहां लोग रणबीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस नितेश तिवारी की ‘रामायण’ तो भव्य और दिव्य बता रहे हैं।



