खेल

दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से रौंदा, रिजवी और स्टब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी

लुंगी एनगिडी और टी नटराजन की घातक गेंदबाजी के बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की। बुधवार को लखनऊ को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 5वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals) से हुआ। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर पर 6 विकेट से हराया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। अब्‍दुल समद ने सबसे ज्‍यादा 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्‍लेबाज मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को 2 सफलताएं मिलीं। कप्‍तान अक्षर पटेल के खाते में 1 विकेट आया। 142 रन के टारगेट को दिल्‍ली ने 18वें ओवर में चेज कर लिया। समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

Axar Patel ने DC की जीत के बाद क्या कहा?

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करने आए विनिंग कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है। आगे बताया कि गेम बीच में नजदीक गया लेकिन अच्छी तरह से समाप्त हुआ। इस रन चेज में हमें साझेदारी की दरकार थी और वो सही समय पर हमें मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button