विदेश

ईरान से युद्ध कर घर में घिरे ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने खोली अमेरिकी नुकसान की पोल

नई दिल्ली। अमेरिका में ईरान युद्ध को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की रणनीति पर कड़ा हमला बोला है और तुरंत युद्धविराम की मांग की है। अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति के वरिष्ठ डेमोक्रेट नेताओं ने ट्रंप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद युद्ध के कोई स्पष्ट नतीजे नहीं दिख रहे हैं। नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि ट्रंप ने बिना स्पष्ट योजना के यह युद्ध शुरू किया और अब तक अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाए हैं।

रणनीति पर सवाल

डेमोक्रेट नेताओं का कहना है कि इस युद्ध से न तो ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई बड़ा असर पड़ा है और न ही उसकी मिसाइल क्षमता या आतंकी संगठनों को समर्थन देने की नीति में बदलाव आया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की आम जनता को भी इस युद्ध से कोई राहत नहीं मिली है। उनके मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब तक कोई ठोस रणनीतिक सफलता हासिल नहीं कर पाया है।

डेमोक्रेट सांसदों ने कहा कि इस युद्ध की कीमत बहुत ज्यादा है। इसमें 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। साथ ही अरबों डॉलर के हथियार और सैन्य उपकरण भी नष्ट हुए हैं। उन्होंने बताया कि हजारों ईरानी नागरिकों की भी मौत हुई है, जिनमें 150 से ज्यादा स्कूली लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि तेल, खाद और हीलियम जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति पर असर पड़ा है और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button