देश

पीलीभीत में सौतेले पिता की दरिंदगी से 16 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, ऐसे सामने आई करतूत

16 वर्षीय किशोरी अपने घर को दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह मानती थी, उसी चहारदीवार में हैवान बैठा था। उसका सौतेला पिता दरिंदगी करता रहा और वह बेबस किसी को बता तक नहीं सकी। पेटदर्द होने पर जांच में वह गर्भवती पाई गई तब सौतेले पिता की घिनौनी करतूत बेपर्दा हो सकी। बुधवार को उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। महिला ने कुछ वर्ष पहले दूसरा विवाह किया था।

उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी के पेट में अक्सर दर्द रहता था। कई बार घरेलू उपचार के बाद भी फायदा नहीं होने पर मंगलवार को अस्पताल लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड किया तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद किशोरी ने सौतेले पिता की करतूस बयां की। उसने बताया कि मां खेत पर या घरेलू काम से बाहर जाती तो सौतेला पिता दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर धमकाता था कि उसकी व मां की हत्या कर देगा। डर के कारण वह किसी को सच नहीं बता सकी। चिकित्सकों का कहना था कि किशोरी चार माह की गर्भवती है। अब उसके भविष्य क्या होगा, इस पर स्वजन व पुलिस निर्णय लेगी।सीओ प्रगति चौहान ने बताया कि बुधवार को महिला ने घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोप था कि उनकी अनुपस्थिति में सौतेला पति उनकी दरिंदगी करता था। उसकी तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध पाक्सो, दुष्कर्म, धमकाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि मंगलवार को किशोरी की जांच के बाद से आरोपित घर से फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button