अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

हनुमान जी को 51,000 का स्वर्णमय सिंदूर चढ़ाया गया

हर्षवर्धन नगर पंपापुर मंदिर की स्थापना के 92 वर्ष हुए पूरे

भोपाल, 2 अप्रैल को भगवान हनुमान जी का प्रकटोत्सव  शहर में धूमधाम से मनाया गया। राजधानी के सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से एक पंपापुर मंदिर हर्षवर्धन नगर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर 51 हजार रुपए का स्वर्णमय में सिंदूर चढ़ाया गया। मंदिर के व्यवस्थापक आचार्य लोकेश शर्मा ने बताया पंपापुर हनुमान मंदिर हर्षवर्धन नगर की स्थापना के 92 वर्ष पूरे हो गए हैं । आज प्रभु हनुमान को 51000 का स्वर्णमय सिंदूर चढ़ाया गया, मंदिर में अखंड रामायण का भी आयोजन किया गया।  शाम को 501 लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया । श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का भी पाठ किया गया। इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें 5000 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। पंडित लोकेश शर्मा ने कहा कि गुरु पुष्य नक्षत्र में हनुमान जी का प्रकटोत्सव मनाया गया जो की एक दुर्लभ संयोग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button