देशराजनीतिक

खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं…’, राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का मैसेज

राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद AAP सांसद राघव चड्ढा ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है. 2 मिनट 18 सेकेड के वीडियो के साथ राघव चड्ढा ने लिखा, ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं.’ साथ ही उन्होंने इसे ‘आम आदमी’ को दिया संदेश बताया. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर गुरुवार को बड़ा बदलाव किया. राज्यसभा में अपने सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाकर डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंप दी. इसके लिए राज्यसभा सचिवालय को पत्र भी भेज दिया.

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने का समय नहीं दिया जाना चाहिए. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर सांसद राघव चड्ढा के स्थान पर सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त करने का अनुरोध किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button