मध्य प्रदेश

उत्कृष्ट ग्राहक सुविधाओं के साथ न्यू मार्केट होगा आइडियल बिज़नेस जोन

आज न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति (रजि) के पदाधिकारियों के नेतृत्व में न्यू मार्केट के व्यापारियो के विशेष प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पश्चिम के लोकप्रिय विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी से मुलाक़ात कर न्यू मार्केट आइडियल बिज़नेस जोन हेतू विभिन्न विषयों पर बैठक कर सकारात्मक चर्चा की,प्रतिनिधिमंडल मे समिति अध्यक्ष सतीश गंगराड़े
सचिव पवन वरदानी उपाध्यक्ष अजय देवनानी उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित मार्केट के वरिष्ठ एवं युवा व्यापारी सम्मिलित रहे

1.पार्किंग
बैठक मे मा. विधायक जी ने तत्काल जिला प्रशासन एवं निगम को न्यू मार्केट की सरोउंडिंग टू व्हीलर पार्किंग(रंगमहल से डॉ.प्रसाद तक) प्रारंभ करने के निर्देश दिए साथ ही दोनों
पिंक पार्किंग भी शीघ्र प्रारंभ करने हेतू निर्देशित किया
इस अवसर पर समिति सदस्यों ने मा.विधायक जी से स्थल निरीक्षण कर फोर व्हीलर पिंक पार्किंग के साथ ही मार्केट में अन्य स्थानो पर भी पार्किंग हेतू स्थल निरीक्षण का आग्रह किया
तय चर्चा में समिति न्यू मार्केट के व्यापारियो एवं रहवासियो से आग्रह कर उनके वाहन मल्टीलेवल पार्किंग मे ही रियायती पास बनकर पार्क हो ऐसा अभियान प्रारंभ कर मार्केट की पार्किंग को जिला प्रशासन के साथ मिलकर सुव्यवस्थित करेगी

2अतिक्रमण

बैठक में चर्चानुसार
न्यू मार्केट होगा पूर्णतः नो हॉकर्स जोन
न्यू मार्केट में तैनात होगी स्थायी अतिक्रमण विरोधी टीम
प्रशासन द्वारा रेखांकित पीली लाइन के अंदर रहेगा स्थायी व्यापारी का सामान
हॉकर्स को स्मार्ट सिटी हाट बाजार के पास शिफ्ट किया जाएगा
रविवार से तीन दिनों तक होगा अनाउंसमेंट उसके बाद प्रारंभ होगी अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही

3.सौन्दर्यकरण
बैठक में चर्चानुसार
न्यू मार्केट पिंक पार्किंग स्क्वायर(गणेश चौक) एसबी आई चौराहे का होगा सौन्दर्यकरण
यहाँ पर आवागमन हेतू रास्ता खोलकर स्मार्ट बुलेवर्ड गेट का निर्माण होगा
इस चौराहे पर विभिन्न
सौन्दर्यकरण कार्यो के साथ पिक एंड ड्राप पॉइंट का भी निर्माण होगा
मार्केट स्तिथ सुलभ काम्प्लेक्स
के नवनिर्माण के साथ सुव्यवस्थित होगा
श्री हनुमान मंदिर से क्वालिटी जाने वाली सड़कों पर डैमेज टाइल्स की जगह नई टाइल्स लगेगी एवम क्वालिटी के पीछे
रहवासी क्षेत्र मे सड़क का निर्माण होगा

4
30 साल की किराएदारी बाबत अनुबंध

बैठक में समिति द्वारा मा.विधायक जी को न्यू मार्केट के किराएदारी अनुबंध की विसंगतियों के बारे मे अवगत कराया गया
मा.विधायक जी ने आश्वस्त किया की न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति की मांग अनुरूप शीघ्र किराएदारी अनुबंध पहले की भांति 30 वर्ष करने हेतू हर स्तर पर चर्चा की जा रही है
इस विषय में शीघ्र व्यापारियो को राहत प्रदान की जाएगी

बैठक में पार्षद श्रीमती आरती राजू अनेजा जी,जोनल अधिकारी श्री मोहन जाट,अतिक्रमण अधिकारी
श्री शैलेन्द्र भदौरिया जी,डीएसपी ट्रैफिक श्री अजय वाजपेयी जी सहित निगम अधिकारी एवम न्यू मार्केट के व्यापारीगण श्री प्रकाश राठौर,चंदीराम तख्तानी,राजकुमार जैन,रजत साहू,अंकुर बजाज,अंशुल अग्रवाल,भरत चौरसिया, राम आडवाणी आदि उपस्तिथ रहे
आगामी सप्ताह में मा.विधायक जी द्वारा निगम अधिकारियों एवम जिला प्रशासन की टीम के साथ संपूर्ण न्यू मार्केट का दौरा कर
न्यू मार्केट को आइडियल बिज़नेस जोन अंतर्गत सुव्यवस्थित कर बेहतर व्यापार एवं उत्कृष्ट ग्राहक सुविधाओं
का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button