खबरमध्य प्रदेश
क्राइस्ट चर्च गोविंदपुरा में मना ईस्टर महोत्सव
मानव के पापों का उद्धार करने के लिए पुनर्जीवित हुए थे प्रभु यीशु- फादर जानसन


भोपाल। क्राइस्ट चर्च गोविंदपुरा में रविवार को ईस्टर महोत्सव श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। चर्च में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और मानव जाति के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। प्रभु ईसा मसीह के संदेशों का वाचन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया । फादर जॉनसन ने बताया कि आज के दिन प्रभु ईसा मसीह पुनर्जीवित हुए थे और पापियों का
उद्धार करने का संदेश दिया। वही राजेश सिंह ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह तीन दिन बाद पुनर्जीवित हुए और पापियों को उद्धार करने के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुए कहा कि सही मार्ग पर चलो यही मानव के उद्धार को सुनिश्चित करता है।



