खबरमध्य प्रदेश

पेंशन में वृद्धि नही तो वोट नही हमें अपना अधिकार चाहिए अन्यथा रेल रोको गद्दी छोड़ो आंदोलन के साथ अमरण अनशन होगा

राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसो. के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने बताया कि ई पी एस 95 पेंशनर्स की प्रमुख मांग रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा को लेकर पेंशनरों द्वारा विगत कई वर्षों धरना प्रदर्शन किया जा रहा है सरकार द्वारा बार बार पेंशन वृद्धि का अश्वासन दिया जा रहा है किन्तु सरकार द्वारा न तो पेंशन मे वृद्धि नही घोषणा की जा रही है न ही पेंशन वृद्धि का आदेश जारी किया जा रहा है जिसकी वजह से पेंशनरों मे भारी असंतोष व्याप्त है . पेंशनरों का कहना है कि बहुत हो गया अश्वासन अब पेंशन नही तो वोट नही हमे अश्वासन नही अपना अधिकार चाहिए . पेंशनरों का यह भी कहना है कि ई पी एस 95 पेंशनरों के लिए रुपये 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा चाहिए अन्यथा पूरे देश मे रेल रोको गद्दी छोड़ो रास्ता रोको आंदोलन के साथ अमरण अनशन करेंगे जिसकी पुरी जबाबदारी भारत सरकार की होगी.अत: राष्ट्रीय ई पी एस 95 एसोशियेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने प्रधान मंत्री , केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय से विनम्र आग्रह किया है कि तत्काल पेंशनर्स के लिए रुपये 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा की घोषणा की जाये ताकि पेंशनर्स सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें ,अन्यथा पेंशनर्स पूरे देश मे रेल रोको गद्दी छोड़ो रास्ता रोको आंदोलन के साथ अमरण अनशन करेंगे जिसकी पुरी जबाबदारी भारत सरकार प्रशासन की होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button