खबरमध्य प्रदेश
ऊर्जा विकास निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के 27 माह के एरियर्स भुगतान किया जाये अन्यथा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे
ऊर्जा विकास निगम कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजानिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने ऊर्जा विकास निगम मे सातवें वेतनमान के 27 माह के एरियर्स का भुगतान नही करने का कड़ा विरोध करते हुए प्रबंधन को चेतावनी दी है कि ऊर्जा विकास निगम के कर्मचारियों को एक माह के अंदर सातवें वेतन मान के 27 माह के वेतन के एरियर्स का भुगतान किया जाये अन्यथा मुख्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाये जिसकी पूरी जबाबदारी ऊर्जा निगम प्रबंधन की होगी.


