एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली और नुक्कड़ नाटक का मंचन

भोपाल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मानसिक तनाव के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन किया। यह आयोजन महाविद्यालय के एच ब्लॉक और भौईपुरा बस्ती में स्थित शिव मंदिर के पास किया गया। नुक्कड़ नाटक में स्वयंसेवकों ने मानसिक तनाव के बढ़ते प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया और समाधान बताए एवं महाविद्यालय से भौईपुरा बस्ती तक एक रैली भी निकाली गई, जिसमें जन जागरूकता नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ रचना मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस नरवरिया और डॉ आर पी शाक्य एवं अन्य प्राध्यापक डॉ अजय घोष, डॉ कुलदीप मरावी, डॉ मंगला गौरी, डॉ ज्योति खातरकर, डॉ कुमुदिनी पाठक, डॉ मनोज सिन्हा, डॉ आनंदीलाल कुर्मी, डॉ सोनल खरे, वरिष्ठ स्वयंसेवक इरफान अंसारी, जयकुमार अहिरवार, अरविंद जाटव सुमित सेन स्टेट कैम्पर राजा रजक, शशांक मालवीय, गुंजा नागवंशी एवं निशिका, अंशुल, मधु, उमर, संध्या, मानस, नितिन, सतीश, प्रतीक्षा, भारती, प्रिंसी, दिनेश सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button