पूनम शशांक भार्गव के संयोजन में एरेना 20 टर्फ रंगई मंदिर रोड विदिशा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा 108 की श्रृंखला में प्रथम पंच कुंडीय यज्ञ लगभग ढाई सौ लोगों के द्वारा संपन्न हुआ
पूनम शशांक भार्गव के संयोजन में एरेना 20 टर्फ रंगई मंदिर रोड विदिशा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा 108 की श्रृंखला में प्रथम पंच कुंडीय यज्ञ लगभग ढाई सौ लोगों के द्वारा संपन्न हुआ। यज्ञ बेदी में सम्मिलित लोगों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शशांक भार्गव, उनकी धर्म पत्नी श्रीमती पूनम भार्गव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी सम्मिलित हुए।जिसमें एक दिवस पूर्व कलश यात्रा निकाली गई एवं दीपदान संपन्न किया गया। इस पंचकुंडीय यज्ञ को यज्ञ आचार्य दीदी विजया श्रीवास्तव, संध्या कपूर एवं भैया सौरभ गुप्ता के द्वारा संपन्न कराया गया। दीदी अंबिका कुमार, रश्मि द्विवेदी एवं दिव्या श्रीवास्तव आदि अन्य दीदियों ने समर्पण के साथ सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर दीदी रश्मि द्विवेदी द्वारा श्रीराम शर्मा आचार्य के साहित्य का स्टाल भी लगाया गया। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



