भारत सरकार 18 अप्रैल तक रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करे अन्यथा पूरे देश में करो या मरो आंदोलन होगा
ई पी एस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर ने भारत सरकार द्वारा कई बार पेंशन वृद्धि का बार बार अश्वासन देने के बाद पेंशन वृद्धि नही करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया की ई पी एस 95 पेंशनरों द्वारा विगत कई वर्षों से रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करने के लिए संघर्ष कर रहें है मान्यनीय प्रधान मंत्री एवं केंद्रीय श्रम मंत्री तथा वित्त मंत्री द्वारा कई बार पेंशन वृद्धि का अश्वासन दिया गया किंतु आज तक पेंशन मे वृद्धि नही की गई जिसकी वजह से देश के 78 लाख पेंशनरों मे भारी असंतोष व्याप्त है इस सम्बन्ध मे पेंशन वृद्धि के लिए 15 अप्रैल योजना को तीन बजे धरना प्रदर्शन कर ई पी एफ ओ भोपाल को ज्ञापन सौपा जायेगा पेंशनरों का कहना है की सरकार पेंशन वृद्धि के नाम पे पेंशनारों के साथ वादाखिलाफी विश्वसघात कर रही है.
अत: राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर ने राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के निर्देशानुसार भारत सरकार से अनुरोध किया है कि ई पी एस 95 पेंशनरों के सम्मान – जनक जीवन जीने के लिए 18 अप्रैल तक रुपये 7500+ डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू किया जाए अन्यथा पूरे देश मे करो या मरो आंदोलन के तहत रेल रोको रास्ता रोको भूख हड़ताल अमरण अनशन धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जबाबदारी भारत सरकार की होगी.



