खबरमध्य प्रदेश
मेरा आसमान कृति पर चर्चा
वरिष्ठ समाज सेविका एवं साहित्यकार जया आर्य के सद्य प्रकाशित “संस्मरण” की कृति “मेरा आसमान” पर आज पुस्तक चर्चा का कार्यक्रम बाल कल्याण एवं “बाल साहित्य शोध केंद्र, भोपाल” में अपरान्ह ३.०० बजे से आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश पटवा करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी एवं प्रमुख वक्ता वी के श्रीवास्तव मंचासीन रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन विमल भंडारी करेंगे। बाल कल्याण शोध केंद्र के निदेशक एवं संयोजक महेश सक्सेना ने साहित्य प्रेमियों से पधारने की अपील की है।



