जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में IEEE स्टूडेंट ब्रांच का उद्घाटन समारोह आयोजित


भोपाल, 15 अप्रैल 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (IEEE) स्टूडेंट ब्रांच का उद्घाटन समारोह जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे JNCT ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, साथ ही संकाय सदस्यों की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन की शोभा IEEE MP सेक्शन के चेयरपर्सन डॉ. जी. एस. तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाई तथा SAC MP सेक्शन के चेयर डॉ. आशीष सिंघल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह समारोह डॉ. गोविंद भार्गव, वाइस चांसलर, JNCT प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी; डॉ. मोहित पांड्या, रजिस्ट्रार, JNCT प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी; डॉ. रवि शंकर मिश्रा, डायरेक्टर, JNCT; तथा डॉ. विवेक शर्मा, हेड, CSE विभाग एवं IEEE स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के बीच नवाचार, अनुसंधान तथा व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करने में IEEE के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान IEEE स्टूडेंट ब्रांच टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।
IEEE स्टूडेंट ब्रांच JNCT के चेयर हार्दिक सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए तकनीकी समुदायों के महत्व पर जोर दिया, जो विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और उद्योग से जुड़ाव को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य JNCT में IEEE स्टूडेंट ब्रांच की स्थापना, कॉलेज समुदाय के भीतर इसे औपचारिक रूप से प्रस्तुत करना तथा विद्यार्थियों में IEEE द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों और वैश्विक मंच के प्रति जागरूकता फैलाना था।
संस्था की चेयरपर्सन श्रीमति पूनम चौकसे ने इस अवसर पर शुभकामनाये प्रेषित की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के बीच नेटवर्किंग सत्र आयोजित किया गया।



