खबरमध्य प्रदेश

राठौर समाज के 12 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

राठौर संघ ने की दो हजार लोगों के जीरो वेस्ट आयोजन की पहल

भोपाल। अक्षय तृतीया के मौके पर सोमवार को राठौर संघ ने पंडित खुशीलाल आयुवेर्दिक संस्थान स्थित दशहरा मैदान में 12 जोड़ों के विवाह सम्मेलन का आयोजन रखा, जिसमें वर-वधु ने एक दूसरे का हाथ थामकर जीवन गुजारने का संकल्प लिया। दो हजार से अधिक लोगों के इस आयोजन को जीरो वेस्ट रखा गया। समारोह को ईको फ्रेंडली बनाने के लिए लॉस्टिक का भी उपयोग नहीं किया गया। संघ ने कागज बचाने के लिए सभी को डिजिटल निमंत्रण भेजे। विवाह सम्मेलन के दौरान समाज के 250 से ज्यादा युवक-युवतियों ने स्टेज पर आकर अपना परिचय दिया, जिससे मंच से ही कई रिश्तों की बातचीत शुरु हो गई। इस मौके पर समाज की पत्रिका का प्रकाशन भी किया गया। राठौर संघ के मीडिया प्रभारी मनोज राठौर, दिनेश राठौर और सविता राठौर ने बताया कि वैदिक रीति-रिवाजों से सामूहिक विवाह संपन्न हुआ है। कार्यक्रम के दौरान भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। साथ ही इस सम्मेलन में दहेज की कुप्रथा को लेकर समाज के लोगों को जागरूक किया गया। संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठौर ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button