पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के द्वारा धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा एवं गौ रक्षा की कामना से किया गया रुद्राभिषेक


जिला रायसेन के अंतर्गत भोजपुर क्षेत्र तहसील गौरगंज के समीप स्थित ग्राम आशापुरी मैं सहस्त्र शिवलिंग, का दर्शन पूजन अर्चन महाभिषेक जप अनुष्ठान हवन, आदि करने से होते हैं भक्तों के समस्त मनोरथ, पूर्ण प्राचीन एवं ऐतिहासिक ग्राम आशापुरी जहां खंडित प्रतिमाओं का अंबार वर्तमान में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित कलाकृति से युक्त मूर्तियों का संग्रहालय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है। वही भगवान शंकर के एक शिवलिंग में सहस्त्र शिवलिंग, के दर्शन पूजन कर भक्त, करते हैं अपने मनोरथ सिद्ध परम पावन वैशाख मास,के पुनीत सोमवार,तृतीया तिथि के शुभ अवसर पर दिव्य, रुद्राभिषेक, वैदिक विधि विधान से पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के द्वारा धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा एवं गौ रक्षा की मंगल, कामना से किया गया,तथा, अनेक श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान का पूजन अभिषेक,व, दर्शन पूजन अर्चन बेलपत्र अर्पण, करते हुए देवाधिदेव महादेव जी से, राष्ट्र कल्याण की मंगल कामना की गई। श्री परम शक्ति सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के धर्माधिकारी, पंडित गंगा प्रसाद आचार्य ने बताया है कि एक ही शिवलिंग में सहस्त्र शिवलिंग का अद्वितीय शिवलिंग का दर्शन पूजन अनंत फल प्रदायक होता है। प्राचीन राजा भोज का ताल, भोजपुर, के निकट स्थित ग्राम आशापुरी प्राचीन ऐतिहासिक ग्राम है यहां की खंडित मूर्तियां भारतवर्ष के अनेक संग्रहालय में संग्रहित है। भोपाल बिरला मंदिर पुरातत्व संग्रहालय में भी ग्राम आशापुरी की मूर्तियोँ का, दर्शन लाभ प्राप्त किया जाता है।




