हैदराबाद की दिल्ली पर 47 रन से धमाकेदार जीत, अभिषेक शर्मा ने खेली 135 रनों की तूफानी पारी


आईपीएल 2026 के 31वें मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हरा दिया. हैदराबाद के 142 रन से जवाब में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी. दिल्ली की ओर से नीतीश राणा ने 30 गेंद पर 57 रन की पारी खेली तो वहीं, केएल राहुल ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए, इसके अलावा समीर रिजवी 41 रन बनाकर आउट हुए. इस जीत के साथ हैदराबाद अब प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 4 विकेट लिए और हर्ष दुबे ने तीन विकेट लिए. इससे पहले हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 68 गेंद पर नाबाद 135 रन की पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने 10 चौका और 10 छक्के लगाए. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंद पर नाबाद 37 रन और ट्रेविस हेड ने 26 गेंद पर 37 रन की पारी खेली, दिल्ली की ओर से अक्षऱ पटेल को एक विकेट मिला. वहीं, मैच में हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. दिल्ली की इलेवन में नितीश राणा की वापसी हुई थी .दोनों टीमों के बीच यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया.



