देश

प्रपोजल के नाम पर हैवानियत की हदें पार, प्रेमिका ने प्रेमी को बांध जिंदा जलाया

युवती ने नए विदेशी प्रपोज स्टाइल करने का नाटक करते हुए प्रेमी को आग के हवाले कर दिया

पुलिस ने बताया कि युवती ने पूरी वारदात को वीडियो में रिकॉर्ड किया और प्रेमी को मरते हुए देखा

बेंगलुरु में एक प्रेम संबंध से जुड़ा बेहद ही खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां रिश्ते को लेकर नाराज एक युवती ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी को दहशत में डाल दिया. एक टेलीकॉम स्टोर में काम करने वाली युवती ने अपने प्रेमी को नए तरीके से प्रपोज करने का बहाना बनाकर घर बुलाया, उसकी आंखों पर पट्टी बांधी, कुर्सी से बांधा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार, युवती युवक के उसे “नजरअंदाज” करने से नाराज थी और उसने पूरी वारदात को कैमरे में कैद किया, युवक को मरते हुए देखती रही.

प्रपोज के बहाने कुर्सी से बांधा, वीडियो रिकॉर्डिंग भी की

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवती और किरण, दोनों की उम्र 27 साल है और वे एक ही टेलीकॉम स्टोर में काम करते थे. दोनों पिछले एक साल से रिश्ते में थे. हालांकि हाल के दिनों में युवती को लग रहा था कि किरण उसे वक्त ही नहीं दे रहा है. मंगलवार को युवती ने दक्षिण बेंगलुरु के अंजनापुर स्थित अपने घर आने के लिए किरण को बुलाया. उस वक्त वह घर पर अकेली थी, क्योंकि वह अपनी मां और भाई के साथ रहती है और वे वहां पर थे नहीं. किरण के घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई. इसके बाद युवती ने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसे कुर्सी पर बैठाया. इस दौरान वह कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी.

विदेशी स्टाइल प्रपोजल का बहाना और लगा दी आग

एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद युवती ने किरण को कुर्सी से बांधना शुरू किया. जब किरण ने इसका विरोध किया तो युवती ने कहा कि वह उसे एक खास अंदाज में प्रपोज करना चाहती है, जो “विदेशों में नया ट्रेंड” बन रहा है. फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और कुर्सी से बंधे किरण को प्रपोजल का इंतजार था. तभी युवती पहले से तैयार कर रखे लिक्विड को उस पर छिड़का और उसमें आग लगा दी. बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस डीएल नागेश ने बताया, “हमने महिला को हिरासत में लिया है. पूछताछ के बाद यह साफ हो गया है कि उसी ने युवक को आग लगाकर उसकी हत्या की. दोनों के बीच प्रेम संबंध था और महिला को लग रहा था कि युवक उसे नजरअंदाज कर रहा है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button