खबरमध्य प्रदेश

 डॉ. कैलाश जाटव ने मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

डॉ.कैलाश जाटव बोले, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाऊंगा   

भोपाल, 6 मई। डॉ. कैलाश जाटव ने बुधवार को मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। डॉ. जाटव 1 बजे रैली निकाल कर समर्थकों के साथ श्यामला हिल्स स्थित अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों तथा सैकड़ों पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। डॉक्टर कैलाश जाटव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं उसका बखूबी निर्वहन करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। डॉक्टर कैलाश जाटव को पीठाधीश्वर कालीनंद महाराज और जसमंत जाटव जिलाअध्यक्ष भाजपा शिवपुरी एवं पूर्व विधायक सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button