खबरमध्य प्रदेश

संयुक्त मोर्चे ने कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा श्री रमेश चंद्र शर्मा को कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) पद पर नियुक्त किये जाने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री रमेश चंद्र शर्मा को कर्मचारियों की मांगों के संबंध में बृहद जानकारी है और वह पूर्व से ही कर्मचारी हितैषी रहे हैं एवं सभी संगठनों से उनका अच्छा तालमेल है। मोर्चे के पदाधिकारियों ने इस उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि श्री शर्मा कर्मचारियों के हित में पूर्व की भांति अपना अमूल्य योगदान देते हुए सरकार एवं संगठनों के मध्य सेतु का काम करते हुए अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों की मांगों के निराकरण हेतु प्रयास करेंगे। श्री शर्मा की नियुक्ति होने पर संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री रमेश चन्द्र शर्मा को बधाई देने वालों में संयुक्त मोर्चे के संरक्षक डी के यादव, एल एन कैलासिया अजय श्रीवास्तव नीलू, संयोजक एस बी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा, डा. संतोष गांधी, चौधरी मुकेश मौर्य, सुभाष शर्मा, विजय रघुवंशी, फुलेंद्र बहादुर सिंह, सुनील सिंह, रमेश राठौर, महावीर प्रसाद शर्मा,जय सिंह पटेल, अरुण शर्मा, विजय रैकवार,आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button