: ECLGS 5.0 को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री का आभार


न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति (रजि.), मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 5.0 को स्वीकृति दिए जाने के निर्णय का स्वागत करती है। पश्चिम एशिया में उत्पन्न भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण भारतीय MSMEs, निर्यातक इकाइयों एवं विमानन क्षेत्र पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह योजना ₹2.55 लाख करोड़ के अतिरिक्त क्रेडिट प्रवाह का मार्ग प्रशस्त करेगी। योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को 100% क्रेडिट गारंटी तथा अन्य पात्र क्षेत्रों को 90% तक गारंटी प्रदान की जाएगी। यह निर्णय कार्यशील पूंजी की कमी से जूझ रहे उद्यमों को तत्काल राहत देगा, उत्पादन श्रृंखला को निर्बाध रखेगा एवं रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। यह दूरदर्शी कदम वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारतीय उद्योग जगत को मजबूती प्रदान करेगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ विकसित भारत के संकल्प को गति देगा। समस्त व्यापारी एवं औद्योगिक संगठनों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय कैबिनेट के प्रति हार्दिक आभार।
अजय देवनानी
उपाध्यक्ष, न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति (रजि.)


