देशविदेश

भारत में ISI ‘का हनीट्रैप’, कुछ इस तरह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी कर रही टारगेट

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान दहशत में है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने भारत को नुकसान पहुंचाने और अहम ठिकानों की जानकारी एकत्र करने के लिए अब नया तरीका अपनाया है। पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने ISI के इस हथकंडे को उजागर करते हुए लोगों से सावधान रहने की सलाह दी है। लकी बिष्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारत की खुफिया जानकारी निकालने के लिए डेटिंग ऐप के जरिए हनी ट्रैप कर रही है।

डेटिंग ऐप के जरिए ट्रैप कर रही ISI

  • उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने ट्रैप करने का एक नया तरीका इजाफा किया है। लकी बिष्ट ने कहा, डेटिंग ऐप के जरिए बहुत से लोग आपसे जुड़ते हैं। आपसे करीब आने की कोशिश करते हैं, जिन्हें आप कभी नहीं जानते हैं। धीरे-धीरे वे लोग आपसे जानकारी निकालते हैं। पूर्व रॉ एजेंट ने कहा, ये सारी जानकारी हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान या उन देशों को जा रही है, जो कभी भी भारत का अच्छा नहीं चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आप इन लोगों से दूर रहें, जो आपको, आपके परिवार या फिर देश को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 24 घंटे निगरानी कर रही ISI

    • इससे पहले एक पोस्ट में लकी बिष्ट ने दावा किया कि आईएसआई भारतीय और बलूचों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स की 24 घंटे निगरानी कर रही है।
    • उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना की घबराहट आप सब मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देख चुके हैं, जब DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी खुद मीर यार बलोच जैसे अकाउंट्स की लिस्ट लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।’
    • लकी बिष्ट ने कहा, ‘आलम यह है कि ISI की ‘DG Technical’ और ISPR की ‘ब्रावो डिवीजन’ 24 घंटे उन इंडियन और बलूच अकाउंट्स की जासूसी कर रही है जो पाकिस्तान की हकीकत दुनिया को दिखा रहे हैं। यह उनके गिरते मनोबल और खौफ का साफ सबूत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button