मनोरंजन

स्मृति ईरानी के पति की 5 फोटो, मां की बिल्डिंग की पार्किंग में की थी तलाकशुदा से शादी

नई दिल्ली: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और राजनेता स्मृति ईरानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पति जुबिन ईरानी के साथ अपनी अनोखी लव स्टोरी शेयर की. उन्होंने बताया कि कैसे एक सिंपल हैंडशेक और समझदारी से शुरू हुआ यह रिश्ता दशकों से इतने मजबूत कैसे है? पार्किंग में हुई शादी और बेहद सादगी भरे पल इस बात का उदाहरण हैं कि रिश्ते दिखावे से नहीं, समझ और भरोसे से बनते हैं.

अमीर परिवार से रिश्ता ठुकराया

स्मृति ईरानी को शादी के लिए दो ऑफर्स आए थे, जिनमें से एक लंदन से एक अमीर परिवार के बेटे का था. लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया क्योंकि वह अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहती थीं. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें खुद के फैसले लेने की आजादी दी थी.

लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे स्मृति-जुबिन

स्मृति और जुबिन ईरानी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे. स्मृति के अनुसार, जुबिन ने उनकी चीजों को समझा और उन्हें करियर जारी रखने की पूरी आजादी दी. यही आपसी समझ उनके रिश्ते की मजबूत नींव बनी.

हाथ मिलाकर तय हुआ रिश्ता

स्मृति ने बताया कि उनकी शादी किसी फिल्मी प्रपोजल से नहीं बल्कि एक साधारण बातचीत और हैंडशेक से तय हुई थी. जुबिन ने उनसे केवल इतना पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है और जब जवाब में आपसी सहमति मिली तो रिश्ता तय हो गया. यह सादगी आज भी उनके रिश्ते की खासियत मानी जाती है.

पार्किंग में की थी शादी

स्मृति ईरानी की शादी किसी भव्य वेडिंग हॉल में नहीं बल्कि उनकी मां की बिल्डिंग की पार्किंग में हुई थी. वह उस समय शूटिंग भी कर रही थीं, इसलिए शादी जल्दी में संपन्न हुई.

25 साल से हैं साथ 

शादी के बाद स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी ने अपने-अपने करियर को जारी रखा. स्मृति के अनुसार, किसी भी रिश्ते में दिखावा नहीं बल्कि समझदारी और जिम्मेदारी सबसे अहम होती है. यही कारण है कि 2001 में शुरू हुआ उनका रिश्ता आज भी मजबूती के साथ कायम है. यह कपल तीन बच्चों के माता-पिता हैं, जिनके नाम जोहर, जोइश और शेनेल हैं. हालांकि, स्मृति ईरानी शेनेल की सौतेली मां हैं. शेनेल, जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं, जो स्मृति की करीबी दोस्त भी थीं. फिलहाल स्मृति क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आ रही हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button