तनाज ईरानी 18 साल बड़े मुस्लिम आदमी से शादी पर बोलीं- वो सब करने देता था, बड़ी बेटी नफरत में हुई दूर


हाल ही में हुई एक बातचीत में तनाज ईरानी ने शादी, तलाक, मदरहुड, अपराधबोध और बच्चों के साथ रिश्तों को सुधारने जैसे विषयों पर खुलकर बात की। एक डेवलप्ड परिवार में पली-बढ़ी होने से लेकर वो एक मां के रूप में और बेहतर तरीके से चीजों को संभाल सकती थीं, इन सभी पर तनाज ने बात की। 1980 के दशक में अपने बचपन पर बात करते हुए तनाज ने बताया कि उनके आसपास की महिलाओं के कारण उनमें आत्मविश्वास स्वाभाविक रूप से आया। तनाज ने 18 साल बड़े पति को लेकर बात की। उसके बाद बेटी के साथ कैसे दूरी बढ़ी, इस पर भी वो बोलीं।
तनाज ईरानी ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में कहा, ‘मुझे किसी की परवाह नहीं, मैं जो चाहूंगी वही बनूंगी। मैं हमेशा स्वस्थ रही, लेकिन किसी ने भी मुझे कभी मोटा या असहज महसूस नहीं कराया। मेरी दादी एक डिवा थीं। वह ऑफ-शोल्डर कपड़े, फूलों की पंखुड़ियों वाले टॉप पहनती थीं… मेरे घर की महिलाओं का अपना एक अलग ही रुतबा था। पुरुषों ने उन्हें कभी नहीं रोका क्योंकि महिलाओं ने ही उन्हें ऐसा बनाए रखा था।’
बेटी के लिए आसान नहीं था कुछ
बातचीत के दौरान, तनाज अपनी बेटी पर हुए अलगाव के असर के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत बाद में एहसास हुआ कि शायद मेरी बेटी के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं था। वह छोटी थी और समझ रही थी कि क्या हो रहा है।’
बेटी के साथ रिश्ता बनाने में सालों लगे
तनाज ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने सालों में धीरे-धीरे अपनी बेटी के साथ अपने रिश्ते को फिर से संवारा। उन्होंने कहा, ‘वह एकदम चुप हो गई थी। यही उसका सामना करने का तरीका था। बहुत सी माताएं पूछती हैं कि उन्हें यह चुप्पी कब तक बर्दाश्त करनी चाहिए। मेरा जवाब है – उन्हें ऐसा करने दें। आपने उनका सुरक्षित घर तोड़ दिया है, अब उन्हें जगह दें।’
तनाज ईरानी की पहली और दूसरी शादी
तनाज ईरानी ने 20 साल की उम्र में थिएटर कलाकार और एक्टर फरीद करीम से शादी की। यह शादी आठ साल तक चली, जिसके दौरान उनकी एक बेटी जियान हुई। उनका तलाक 1993 में हुआ। बाद में उन्होंने 2007 में एक्टर बख्तियार ईरानी से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं- एक बेटा ज्यूस और एक बेटी जारा।



