सुर शंकरा की तेरे नैनों के मैं दीप जलाऊँगा ने गौहर महल में मचाई धूम


भोपाल l संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के सौजन्य से गौहर महल में संचालित “स्टेट हैण्डलूम एक्सपो-2026″* जिसमें देश के 10 राज्यों से आये 60 से अधिक बुनकर अपने हुनर का प्रदर्शन करते दिखाई दिये जिसमें मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध चंदेरी व महेश्वरी साड़ीयों के साथ बिहार का भागलपुर सिल्क, उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ीयाँ, पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद सिल्क, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली एवं झाड़खंड सहित कई राज्यों की पारंपरिक बुनाई की झलक सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप की 08 मई 2026 को सम्पन्न हुई 173वीं संगीतमय प्रस्तुति के दौरान देखने को मिली l
सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष/मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग एवं प्रेरणास्रोत/सिंगर सीए. निहारिका गर्ग ने मेला समिति के अधिकारी श्री अरविंद शर्मा, श्री एम.एल. शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कार्यक्रम की सफल एंकरिंग संभागीय अध्यक्ष आयशा खान, लेपटॉप ऑपरेटिंग परी अलीज़ा खान, वीडियोग्राफी जावेद खान व अभिषेक गोहारिया, कार्यक्रम की निगरानी जिला अध्यक्ष फ़ाज़िल खान, साउंड ऑपरेटिंग आसिफ़ खान द्वारा की गई l
कार्यक्रम की शुरुआत आयशा खान एवं मीना पुरोहित की आवाज़ में ज्योत से ज्योत जगाते चलो से हुई फिर उसके बाद लगातार एक से बढ़कर एक गानों की श्रंखला में परी अलीज़ा खान ने जवानी जानेमन हसीन दिलरुबा, आयशा खान ने तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, शशिलता ने अकेले हैं चले आओ जहाँ हो, निवेदिता व्यास ने ये दिल ओर उनकी निबांहों के साये, अमिता बोरसे ने दुनिया का मेला मेले में लड़की, मीना पुरोहित ने ख़त लिख दे साँवरिया के नाम बाबू, बसंत बाथरे ने बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम, जावेद खान ने लिक्खे जो ख़त तुझे, दिलिप बोरसे ने याद तेरी आएगी मुझको बड़ा सतायेगी, नवेद सौदागर ने मैं जट यमला पगला दीवाना, अभिषेक गोहारिया ने तेरे नाम का दीवाना एवं ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने मैं शायर तो नहीं के अलावा युगल गीतों में परी अलीज़ा खान व आयशा खान ने एक परदेसी मेरा दिल ले गया, शशिलता व सुरेश गर्ग ने किसी से तुम प्यार करो, मीना पुरोहित व सुरेश गर्ग ने बागों में बहार आई होठों पे पुकार आई, अमिता बोरसे व दिलिप बोरसे ने कह दूँ तुम्हें या चुप रहूँ, परी अलीज़ा खान व बसंत बाथरे ने सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था, नवेद सौदागर व सुरेश गर्ग ने यम्मा यम्मा ये खूबसूरत शमा, अभिषेक गोहारिया व नवेद सौदागर ने ऐ यार सुन यारी तेरी, जावेद खान व नवेद सौदागर ने हाथों की चंद लक़ीरों का सुनकर दर्शकों ने समय समय पर खूब तालियां बजाई वहीं दूसरी तरफ़ कार्यक्रम का टाइटल गीत *तेरे नैनों के मैं दीप जलाऊँगा* एवं कार्यक्रम का समापन गीत *जा जा के कहाँ मिन्नतें फरयाद करोगे* ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष/एंकर आयशा खान व ग्रुप के संस्थापक/अध्यक्ष भजन लेखक सुरेश गर्ग ने गाकर इस भीषण गर्मी का माहौल ओर भी गर्माकर दर्शकों को ठंडा पेय पदार्थ का सेवन करने को उत्सुक करने में सफलता पाई l




