अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

मंगल कलश यात्रा के साथ अखंड शनि महायज्ञ शुरू

श्री संकट मोचन वीर हनुमान प्राचीन नवग्रह मंदिर नवगढ़ शनि धाम नेहरू नगर में किया जा रहा आयोजन

भोपाल। मंगल कलश यात्रा के साथ नेहरू नगर स्थित नवग्रह मंदिर में आज से नौ दिवसीय अखंड शनि महायज्ञ शुरू हुआ। मंदिर के संस्थापक पुजारी पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्माधिकारी के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से नेहरू नगर चौराहा होते हुए वापस यज्ञ स्थल नवग्रह शनि मंदिर पहुंची। जहां वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्री गणेश पूजन मंडप पूजन व अन्य यज्ञ विधान संपन्न किए गए। इस अवसर पर कथा वाचक महाराज वैभव भटेले भागवतकर्ता ,पंडित जितेंद्र वैष्णव ,पूर्व पार्षद  प्रदीप मोनू सक्सेना, संतोष जितेंद्र कसाना, रमेश गामोड ,ओम प्रकाश मिश्रा ,माया बैरागी, राखी नागराज ,मोना ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पंडित गजेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह शनि महायज्ञ शनि जयंती महोत्सव उपलक्ष्य में लोक कल्याण की कामना से आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ के चलते 51 भागवत पुराण प्रतिष्ठा के साथ 9 मई से भागवत कथा व 11 मई से रात्रि कालीन बेला में श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन भी होंगे। पूर्णाहुति विशाल भंडारे का आयोजन 16 मई को रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button