मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा की बैठक जबलपुर में
मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला ने बताया कि बैठक में ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा कार्यवाहक अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा डॉ हेमराज साहू ,संरक्षक आभा साहू प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंडल रमेश कुमार साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल कुमार साहू अकेला प्रदेश महामंत्री मदन लाल साहू कोषाध्यक्ष हितेश साहू अतिरिक्त महासचिव जिला साहू समाज जबलपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू समस्त पदाधिकारी साहू समाज जबलपुर महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी जबलपुर के समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित थे। 23 मई को नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं 24 मईको राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के सफल संचालन के लिए समाज के बंधु महिलाएं एकत्रित हुए । जबलपुर में मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के 23 मई को जबलपुर संस्कार धानी में होने जा रहे हैं। इस आयोजन के लिए जबलपुर शहर के पदाधिकारियों को यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने कहा कि कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से सभी नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे वहीं महिलाएं भी इस सशक्तिकरण कार्यक्रम में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे । प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि आप सभी ने इस आयोजन की जिम्मेदारी ली है और हमें यह विश्वास है कि जबलपुर मे यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक होगा और इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है कोई भी एक व्यक्ति कार्यक्रम को सफल नहीं बन सकता इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है आप सभी अपना आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें हमें विश्वास है कि आपका सहयोग कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने में सहयोग करेगा । बैठक का संचालन महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला ने किया तथा आभार प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आभा साहू ने किया।



