खबरमध्य प्रदेश

कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा निगम मंडलों के कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं की उपेक्षा गई

भोपाल, 8 मई। अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि वर्षों से सरकार द्वारा निगम मंडल बोर्ड परिषद प्राधिकरण संस्थाओं की उपेक्षा की गई है क्योंकि सरकार द्वारा कर्मचारी हित मे की गई वेतनमान एवं महगाई भत्ता अन्य घोषणाओं का लाभ शासकीय कर्मचारियों को लाभ तत्काल लाभ मिल जाता जाता है लेकिन निगम मंड़लों सहकारी संस्थाओं के का मिलने मे वर्षों लग जाता है आज भी कई निगम मंडलों में सरकार द्वारा घोषित सातवें वेतन मान का लाभ न देकर चौथा पांचवा छठवा वेतन मान का भुगतान किया जा रहा है। निगम मंडलों के कर्मचारियों को वर्षों महगाई भत्ता एवं वेतनमान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार निगम मंडलो के कर्मचारी संगठनों सरकार् से यह माँग की गई की शासकीय कर्मचारियों के साथ निगम मंडलो के कर्मचारियों के महगाई भत्ता एवं वेतन मान लाभ दिया जाये लेकिन सरकार द्वारा उपेक्षा कि गई। कर्मचारी कल्याण समिति के गठन के बाद निगम मंडलों के कर्मचारियों मे एक उम्मीद जागी थी लेकिन कर्मचारी कल्याण समिति किसी अध्यक्ष या सदस्यों द्वारा भी कोई ध्यान नही दिया गया जिसकी वजह से निगम मंडलों के कर्मचारियों को वर्षो महगाई भत्ता एवं वेतनमान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है आज भी कई निगमों चौथा वेतन मान दिया जा रहा है। अत: निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा ने तीसरी बार कर्मचारी कल्याण समिति के नियुक्त किये गये अध्यक्ष मान्यनीय रमेश शर्मा जी से अनुरोध किया है कि सरकार द्वारा कर्मचारी हित मे घोषित सुविधाओं का लाभ शासकीय कर्मचारियों के साथ निगम मंडलों के कर्मचारियों को दिलाया जाए ताकि निगम मंडलों के कर्मचारियों को महगाई भत्ता एवं वेतन मान के लिए वर्षों इंतजार नही करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button