खबरमध्य प्रदेश

देव सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सकौरे (जल पात्र) वितरित किए गए

देव सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सकौरे (जल पात्र) वितरित किए गए। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि अपने-अपने घरों की छतों, आंगन एवं आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए प्रतिदिन स्वच्छ पानी भरकर रखेंगे, ताकि इस तपती गर्मी में हमारे नन्हे पंखों वाले साथी भी राहत पा सकें। इस नेक पहल में संस्था की अध्यक्ष रीतु माहेश्वरी के साथ पूनम लड्डा, रमाजी, सुशीला जी, ममता जी, किरण जी,निर्मलाजी, प्रियांशी जी मधु जी एवं संस्था के अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर समाज को पर्यावरण और जीवों के प्रति संवेदनशील रहने का सुंदर संदेश दिया। आइए, हम सभी एक छोटा-सा प्रयास करें—अपने घर की छत पर एक सकौरा पानी का रखें और पक्षियों के जीवन की रक्षा में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button