खबरमध्य प्रदेश

फेडरेशन की मैनेजिंग कमेटी में क्रेडाई भोपाल को पहली बार प्रतिनिधित्व

मनोज मीक की नई भूमिका, शहरी विकास के मुद्दों को मिलेगा बड़ा मंच

फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के स्वर्ण जयंती वर्ष में नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह में मंगलवार को क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक ने मैनेजिंग कमेटी में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम उद्योग मंत्री श्री चैतन्य कश्यप और श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल की उपस्थिति में आयोजित हुआ। एफएमपीसीसीआई की स्थापना 1975 में मध्यप्रदेश के व्यापार, उद्योग और वाणिज्य को संगठित मंच देने के उद्देश्य से हुई थी। यह प्रदेश का प्रमुख एपेक्स उद्योग-व्यापार संगठन है, जो उद्योग एवं उद्यमियों सहित अनेक क्षेत्रों की आवाज़ सरकार और नीति-निर्माण मंचों तक पहुँचाता रहा है। मनोज मीक ने इस दायित्व के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष श्री हिमांशु खरे सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्रेडाई भोपाल को पहली बार इस व्यापक उद्योग-व्यापार मंच पर प्रतिनिधित्व मिलना शहरी विकास, रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रदेश के बड़े आर्थिक विमर्श से जोड़ने का अवसर देगा। मीक ने कहा कि वे शहरी विकास, निवेश, एमएसएमई, निर्माण क्षेत्र, रोजगार और नीतिगत सुधारों से जुड़े विषयों को समन्वय के साथ आगे रखने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button