जलसा सांवरे का” में झूमेगा भोपाल, नागपुर और वृंदावन से आएंगे भक्ति सितारे


भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में श्याम प्रेमियों के लिए एक बार फिर भव्य संकीर्तन का आयोजन होने जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक सिद्धेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि “जलसा सांवरे का” नामक यह दिव्य आयोजन 18 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह भव्य संकीर्तन कर्फ्यू वाली माता मंदिर, भवानी चौक, सोमवारा के पावन प्रांगण में संपन्न होगा। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में कृष्ण प्रिया दीदी (नागपुर, महाराष्ट्र) पुनः भोपाल पधार रही हैं, जो अपने मधुर भजनों एवं संकीर्तन के माध्यम से श्याम भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। इसके साथ ही किशोरी अंजली साध्वी जी (वृंदावन धाम) भी इस आयोजन में पधार रही हैं, जिनके श्रीमुख से भक्ति प्रवचन एवं भजन-संकीर्तन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम के संयोजक विक्की चौहान एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राहुल साहू ने बताया कि इस दिव्य संकीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सभी श्याम भक्त आयोजन को सफल बनाएं और श्याम बाबा के भजनों का आनंद लें।



