देश

अंबाला में गर्लफ्रेंड को पिलाई जहरीली कोलड्रिंक, फिर बैग में बंदकर पहुंचा हिमाचल, 6 साल के प्यार का खौफनाक अंत

हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा में एक प्रेमी के जरिए अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने न केवल युवती को धोखे से जहर पिलाया, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सूटकेस में भरकर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के जंगलों में ले जाकर पेट्रोल से फूंक दिया. पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आरोपी को उस समय दबोचा जब वह शव को जला रहा था.

शादी का दबाव बनी मौत की वजह

मृतका की पहचान 31 साल की अमनदीप कौर के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया कि अमनदीप और आरोपी संदीप पिछले छह साल से प्रेम प्रसंग में थे. संदीप शादीशुदा था और सोलर इन्वर्टर का काम करता था, लेकिन उसने यह बात अमनदीप से छुपा कर रखी थी. जब अमनदीप को सच्चाई पता चली, तो वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी. इसी दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए संदीप ने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बनाई.

‘सुसाइड पैक्ट’ का झांसा देकर पिलाया जहर

वारदात वाले दिन संदीप ने अमनदीप को मिलने बुलाया और समाज की बंदिशों का हवाला देते हुए साथ मरने का नाटक रचा. उसने अमनदीप को विश्वास में लिया कि दोनों साथ में जहर खाकर जान दे देंगे. अमनदीप के मान जाने पर संदीप ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  हालांकि, आरोपी ने खुद जहर नहीं खाया.

CCTV और रेहड़ी चालक ने खोला राज

हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक बड़े बैग में पैक किया और घर की सीढ़ियों से नीचे उतारने के लिए एक रेहड़ी चालक की मदद ली. जब अमनदीप घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खुद सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में संदीप संदिग्ध अवस्था में भारी बैग को रेहड़ी पर ले जाता दिखाई दिया. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने रेहड़ी चालक को हिरासत में लिया और संदीप की कार की लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button