खेलमध्य प्रदेश

विक्रमादित्य महाविद्यालय की छात्रा का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

भोपाल। विक्रमादित्य महाविद्यालय की बी.सी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी सिंह सेंगर ने अपनी टीम के साथ राज्य स्तरीय हँडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये रनरअप स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिवानी सिंह सेंगर, जो विजय सिंह सेंगर की पुत्री हैं, ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा से न केवल अपने कॉलेज बल्कि अपने क्षेत्र का भी नाम गौरवान्वित किया है। संस्था के चेयरमेन श्री आदित्य नारोलिया, डायरेक्टर डॉ. दीपिका नारोलिया, प्राचार्य डॉ. महादेव पंडागरे एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button