म.प्र. तैलिक साहू सभा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 23 मई को
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बैठक 24 मई को जबलपुर में
भोपाल। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 23 मई 2026 को जबलपुर स्थित कचनार क्लब, विजयनगर में यह भव्य आयोजन संपन्न होगा। वहीं 24 मई 2026 को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भी इसी स्थान पर किया जाएगा, जिसमें देशभर से समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन जबलपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 23 मई को नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा तथा द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष आभा साहू के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन संपन्न होगा। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू एवं महामंत्री श्री अनिल कुमार साहू (अकेला) ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद विवेक साहू, विधायक श्री रामनिवास शाह, अखिल भारतीय महासचिव श्री रामलाल गुप्ता, अपर महासचिव डॉ. अरुण भष्मे, अखिल भारतीय प्रदेश प्रभारी श्री एन.टी. राठौड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
जबकि द्वितीय दिवस 24 मई को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बैठक भी कचनार क्लब पर ही आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक उत्थान एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा शपथ ग्रहण समारोह हेतु सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू ने बताया कि महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगी। सम्मेलन में महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जाएगा तथा समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण संकल्प भी दिलाया जाएगा।
यह दो दिवसीय आयोजन समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, संरक्षक ताराचंद साहू,रमेश साहू, डॉ. हेमराज साहू, मुख्य सलाहकार रामनारायण साहू (रेहटी),सलाहकार हरिशंकर साहू, रमेश कुमार साहू (बैरसिया), शिवदयाल साहू (सिमरिया), कमलेश साहू, महामंत्री अनिल कुमार साहू (अकेला), मदनलाल साहू, जगदीश साहू (रेलवे), हितेश साहू, लोकेश नारायण साहू, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती शोभा साहू, श्रीमती मधु साहू सहित साहू समाज जबलपुर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।



