खबरमध्य प्रदेश
पीसी जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एससी त्रिपाठी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने



भोपाल। राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता पी सी जैन ओ पी सोनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एस सी त्रिपाठी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है । नव नियुक्त पदाधिकारियों को अरुण वर्मा ,अलोक रंजन, ए के ब्योहार, राजेश वर्मा, शांत स्वरूप तिवारी, पी एल शर्मा, आर के खरे, राजू अवस्थी सहित अनेक पेंशनर्स कर्मचारी नेताओं ने बधाई दी है।


