मध्य प्रदेशमनोरंजन

मन स्टूडियोज पेश करने जा रहा है 6 मूवी की सीरीज

भोपाल में 400 से ज्यादा कलाकारों ने आडीशन में दिखाया हुनर

भोपाल, 17 मई। मन स्टूडियोज के बैनर तले 6 मूवीज की सीरीज पेश की जाएगी। फिल्मों के निर्माण की तैयारियां जोरों पर हैं। डायरेक्टर एस श्री निवास के निर्देशन में आगामी मूवीज के लिए कलाकारों का आडीशन भोपाल में किया गया, जिसमें 400 से ज्यादा कलाकारों ने आडीशन दिया। आडीशन देने वालों में बाल कलाकार से लेकर अनुभवी एक्टर और एक्ट्रेस ने अपना हुनर दिखाया। आडीशन लेने के लिए भोपाल पहुंचे चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर हरिओम शर्मा, एसोसिएट डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी मनीष पाटीदार, प्रोडक्शन एसोसिएट डिजाइनिंग एक्सपर्ट कृष्णकांत पाटीदार और लोकल लाइन प्रोड्यूसर मुकेश नागर और कास्टिंग डायरेक्टर नीतेश पाराशर ने आडीशन में शामिल प्रतिभागियों की कला को परखा और चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाई।

डेढ़ माह बाद शुरू होगी शूटिंग
चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर हरिओम शर्मा ने बताया कि मूवीज की शूटिंग डेढ़ माह बाद शुरू होगी। उन्होंने कहा कि भोपाल में भी 12 दिन शूटिंग की जाएगी। इसके अलावा पूरे मध्य प्रदेश में अलग अलग जगहों पर एक से डेढ़ साल तक शूटिंग होगी और तीन साल में पूरा प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा। इन मूवीज को थिएटर और ओटीटी दोनों में रिलीज किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि यहां आडीशन करने का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button