खबरमध्य प्रदेश

इंजी. आर. के. दादौरिया बने म.प्र. अजाक्स के प्रांतीय महासचिव”

भोपाल। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (म.प्र.अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य द्वारा दिनांक 16/05/2026 को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और संगठन में सक्रियता लाने के उद्देश्य से नवीन नियुक्तियां की गई। शासकीय सरदार वल्लभभाई पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भोपाल के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत इंजी. आर. के. दादौरिया, को म.प्र. अजाक्स का “प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने बताया कि संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए यह नियुक्ति की गई है। इंजी. दादौरिया लंबे समय से मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभागीय समिति अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष रहे हैं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सतत् संघर्षरत हैं। आप एक अभिनेता के साथ साथ लघुफ़िल्म निर्माता निर्देशक भी हैं। नव-नियुक्त प्रांतीय महासचिव इंजी. आर. के. दादौरिया ने म.प्र.प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य व कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष श्री विशेष गढ़पाले (आई ए एस) का अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रांताध्यक्ष व कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष द्वारा जो विश्वास मुझ पर जताया गया है, उस पर खरा उतरूंगा। उनके मार्गदर्शन व निर्देशन में पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग पदों की पूर्ति और आरक्षित वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं का मध्यप्रदेश शासन से अनुरोध कर समुचित निराकरण कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी। अजाक्स के कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष श विशेष गढ़पाले (IAS) ने भी इंजी. दादौरिया की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button